Remedies For Hair in Ayurveda

 बेर की पत्तियों व नीम की पत्तियों को बारीक पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाकर बालों में लगा लें व दो घंटे बाद बालों को धो लें। इसका एक माह तक प्रयोग करने से नए बाल उग आते हैं व बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। 


बड़ के दूध में एक नींबू का रस मिलाकर सिर में आधे घंटे तक लगा रहने दें। फिर सिर को गुनगुने पानी से धो लें। इससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है व बाल तेजी से बढ़ते हैं। 


गुड़हल की पत्तियां प्राकृतिक हेयर कंडीशनर का काम देती हैं और इससे बालों की मोटाई बढ़ती है। बाल समय से पहले सफेद नहीं होते। इससे बालों का झड़ना भी बंद होता है। सिर की त्वचा की अनेक कमियां इससे दूर होती है। 


दो चम्मच ग्लीसरीन, 100 ग्राम दही, दो चम्मच सिरका, दो चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को आधा घंटे तक बालों में लगाएं फि‍र पानी से बालों को साफ करें। बालों में कुछ देर के लिए खट्टी दही लगाएं फिर गुनगुने पानी से बाल धो डालें। बाल एकदम मुलायम हो जाएंगे।

Finely grind plum leaves and neem leaves and mix lemon juice in it and apply it on the hair and after two hours wash the hair.  By using it for one month, new hair grows and hair fall stops.

 Mix the juice of one lemon in large milk and leave it on the head for half an hour.  Then wash the head with lukewarm water.  This stops hair fall and makes hair grow faster.

 Hibiscus leaves work as a natural hair conditioner and this increases hair thickness.  Hair is not prematurely white.  It also stops hair loss.  Many drawbacks of the scalp skin are overcome by this.

 Make a paste by mixing two spoons of glycerin, 100 grams of curd, two spoons of vinegar, two spoons of coconut oil.  Apply this paste on the hair for half an hour, then clean the hair with water.  Apply sour curd to the hair for some time, then wash the hair with lukewarm water.  Hair will become very soft.

Comments