How to get Relief from Toothache

Effective treatment for toothache: Grind 10 grams bividings and 10 grams white alum and boil them in three kg of water.  With one kg left, filter and fill it in a bottle.  In acute pain, rinse with this water in the morning and night brings relief within two days.  For a few more days, the teeth become strong like stone.  Rinse with a decoction of guava leaf to relieve the terrible pain and pain of teeth and molar.  Unbearable pain usually arises due to worm in the molar.  To prepare the decoction, add water to the pot and boil it in the form of guava leaves so that all the juice of the leaves gets mixed in that water and the water becomes thick like boiled milk.  In tooth and molar pain, crush a piece of ginger and keep it in the hollow part of the painful tooth and close the mouth and keep sucking the juice slowly.  You will feel relieved immediately.

दांत दर्द के लिए कारगर उपचार 10 ग्राम बायविडंग और 10 ग्राम सफेद फिटकरी थोड़ी कूटकर तीन किलो पानी में उबालें। एक किलो बचा रहने पर छानकर बोतल में भरकर रख लें। तेज दर्द में सुबह तथा रात को इस पानी से कुल्ला करने से दो दिन में ही आराम आ जाता है। कुछ अधिक दिन कुल्ला करने से दाँत पत्थर की तरह मजबूत हो जाते हैं। अमरूद के पत्ते के काढ़े से कुल्ला करने से दांत और दाढ़ की भयानक टीस और दर्द दूर हो जाता है। प्रायः दाढ़ में कीड़ा लगने पर असहय दर्द उठता है। काढ़ा तैयार करने के लिए पतीले में पानी डालकर उसमें अंदाज से अमरूद के पत्ते डालकर इतना उबालें कि पत्तों का सारा रस उस पानी में मिल जाए और वह पानी उबाले हुए दूध की तरह गाढ़ा हो जाए। दांत-दाढ़ दर्द में अदरक का टुकड़ा कुचलकर दर्द वाले दांत के खोखले भाग में रखकर मुंह बंद कर लें और धीरे-धीरे रस चूसते रहें। फौरन राहत महसूस होगी।

Comments