How to cure Back Pain through Ayurvedic treatment

Today, a person is surrounded by many diseases from an early age.  Such as constipation, gas, backache, skin diseases, blood pressure, dental diseases ... These are some diseases that almost every other person in the world is shocked and disturbed.  A person who does not have any stomach problem, finds it difficult to find even in daylight.  The reality is that every person walking on the modern lifestyle is suffering from some physical or mental illness.  To avoid these common-looking, very deadly diseases, you are presented with some grandmother's tips which are 100 percent effective as well as they do not have any side effects.  Today we will learn about a very common and heartless disease of backache.  Let us see what unbelievable measures our experienced grandmother gives from the treasure of her experiences.

आज कम उम्र से ही व्यक्ति कई बीमारियों से घिर जाता है। जैसे कब्ज़, गैस, कमर दर्द, त्वचा के रोग, रक्त चाप, दांत संबंधी रोग.... ये कुछ एसी बीमारियां हैं जिनसे दुनिया का लगभग हर दूसरा व्यक्ति हैरान-परेशान है। जिसे पेट की कोई भी समस्या न हो ऐसा व्यक्ति तो दिन के उजाले में भी ढंूढना मुश्किल जान पड़ता है। वास्तविकता यही है कि आधुनिक जीवनशैली पर चलने वाला हर एक व्यक्ति आज किसी न किसी शारीरिक या मानसिक बीमारी से ग्रस्त है।  इन सामान्य दिखने वाली बेहद घातक बीमारियों से बचने के लिए आप के सामने प्रस्तुत हैं दादी माँ के कुछ नुस्खे जो कि 100 फीसदी कारगर तो हैं ही साथ ही इनका कोई भी साइड इफेक्ट भी नहीं होता है। आज हम जानेंगे एक बेहद कॉमन और बेरहम बीमारी कमर दर्द  के बारे में। देखते हैं कि कमरदर्द से निजात पाने के लिये हमारी अनुभवी दादी अपने अनुभवों के कीमती खजाने से क्या अचूक उपाय बताती है...

कमर दर्द 

1. अजवाइन को तवे के ऊपर थोड़ी धीमी आंच पर सेंक लें तथा ठंडा होने पर धीरे-धीरे चबाते हुए निगल जाएं। लगातार 7 दिनों तक यह प्रयोग किया जाए तो आठवे दिन से कमर दर्द में 100 फीसदी लाभ होता है।

2. जहाँ दर्द होता होता है हो वहाँ 5 मिनट तक गरम सेंक, और दो मिनट ठंडा सेंक देने से तत्काल लाभ पहुंचता है।

3. सुबह सूर्योदय के समय 2-3 मील लंबी सैर पर जाने वालों को कमर दर्द की शिकायत कभी नहीं होगी।


Comments